- Hindi News
- कार्ड निरस्तीकरण के नाम पर किया जा रहा गुमराह
कार्ड निरस्तीकरण के नाम पर किया जा रहा गुमराह
राशनकार्ड निरस्तीकरण के नाम पर कुछ लोग गरीब जनता को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेना चाहते है। अासन्न नगर पालिका चुनाव के कारण धरना प्रदर्शन के नाम पर लोगों का बरगलाया जा रहा है। उक्त बातें नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डा रमन सिंह पखवाड़े भर पूर्व यह घोषणा कर चुके है कि 1 अक्टूबर से सभी राशन कार्डधारियों को राशन प्रदान किया जाएगा और किसी को भी इससे वंचित नहीं रखा जाएगा।
महिलांग, इंद्रजीत सिंह खालसा, ऐतराम साहू, पवन वर्मा ने कहा कि अवसर वादिता की राजनीति करने वाले अपनी चिर परिचित शैली में छल प्रपंच का सहारा लेकर जनमानस को दिगभ्रमित करने जुट गए है। लेकिन इस बार उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाएंगे। राशन कार्ड के नाम पर धरना प्रदर्शन सिर्फ लोककल्याणकारी राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए किया गया। वास्तविकता तो यह है कि राज्य शासन ने सही लोगों को राशन मिले और बताए गए पते पर राशन कार्डधारी उपलब्ध है नहीं इसके लिए सत्यापन अभियान चलाया गया और पात्र और अपात्र लोगों की सूची बनाई गई। अपात्र कार्डधारियों से दावा आपत्ति मगाने के बाद जांच की प्रक्रिया जारी है।
नगर पालिका महासमुंद में 3 हजार अपात्र राशन कार्डधारी चिंहाकिंत हुए है। दावा आपत्ति जांच के बाद 500 लोगों की सूची पुन: पात्र लोगों में शामिल कर ली गई है। इसी तरह जितने भी अपात्र राशन कार्ड धारी है उनका भी सत्यापन के बाद वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया जाएगा। इन अपात्रों के सूची में बहुत से ऐसे है जो मकानों पर सत्यापन करने पहुंची टीम को नहीं मिले थे तथा कई शासकीय कर्मचारियों के नाम पर भी राशन कार्ड जारी हो गया है। इन्हीं विसंगति को लेकर जांच किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब मंे उन्होंने कहा कि जनता को सावधान करने के लिए पालिका द्वारा लाऊड स्पीकर के माध्यम से जन जागृति लाई जाएगी। पालिका कर्मचारी मुहरीर के माध्यम से लोगों को जानकारी दी भी जा रही है।
सफाई पर जागरुकता जरूरी
शहर में सफाई व्यवस्था चरमारे के सवाल पर उन्होंने महिलांग ने कहा कि इसके लिए पब्लिक सपोर्ट जरूरी है। अन्य शहरों की अपेक्षा यहां सफाई व्यवस्था काफी दुरूस्त है। फिर भी समय समय पर पालिका द्वारा अभियान चलाया जाता है। 3 दिनों पूर्व बस स्टेंड की सफाई उन्होंने स्वयं खड़े होकर कराई लेकिन दो दिन बाद जब वह भ्रमण पर निकली त