सीसी रोड निर्माण के लिए 45 लाख मंजूर
सराईपाली(शहर)|जिला पंचायतअध्यक्ष सरला कोसरिया का महासमुंद जिला के बसना एवं सराईपाली विकासखंड के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए, प्रमुख रूप से गांव के कीचड़युक्त गलियों के लिए सीसी रोड की मांग की थी। जिसे कोसरिया ने गंभीरता से लेते बिंधिया, झालपाली, सराईपाली विकासखंड के बटकी, दिवानपाली, डोंगररक्सा, लिमउगंुड़ा, कलेंडा, नुनपानी एवं जम्हारी के लिए 5-5 लाख की राशि स्वीकृत हुआ है।