पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषक सशक्तीकरण के लिए प्रयास

कृषक सशक्तीकरण के लिए प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन की पहल पर जिले में कृषक सशक्तीकरण अभियान का अभिनव प्रयास किया गया है।

इसके तहत कृषि विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है एवं समवर्गी विभाग जैसे पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य एवं रेशम पालन के समस्त विभागीय योजनाओं के अंतर्गत कार्यक्रमों का क्रियान्वयन चयनित ग्रामों में किए जाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। जिसमें योजना के अंतर्गत हितग्राहीमूलक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाकर कृषकों को लाभान्वित किए जाने के लिए समन्वित प्रयास किया गया है। जिले में इन ग्रामों के लिए स्वीकृत कार्ययोजना के अंतर्गत 13 कलस्टर बनाए गए है एवं कुल 26 ग्रामों को चयनित किया गया है। इन्हें कनवर्जेस ग्राम का नाम दिया गया है।

नोडल अधिकारी एवं कृषि विभाग के उप संचालक गयाराम ने बताया कि जिले में अब तक महासमुंद विकासखंड के सिरपुर कलस्टर के ग्राम सिरपुर में कृषि यांत्रिकीकरण योजनांतर्गत तीन कृषकों को उनकी मांग पर नेपसेक स्प्रेयर एवं दो डीजल पंप का वितरण कृषि विभाग द्वारा किया गया। इसी प्रकार ग्राम सेनकपाट में चार स्प्रेयर वितरण किया गया तथा शाकम्भरी योजनांतर्गत चार डीजल पंप के प्रकरण तैयार किए गए। ग्राम सेनकपाट में कृषकों द्वारा 10 स्प्रेयर की मांग की गई जिसका प्रकरण तैयार कर लिया गया है।

पटेवा कलस्टर के ग्राम नवापारा भावा में 11 स्प्रेयर वितरण किया गया। एक कृषक समूह को कृषि श्रमिक दक्षता उन्नयन अंतर्गत एक कृषि औजार कीट का वितरण किया जा चुका है। ग्राम नवापारा भावा में किसानों द्वारा दो स्टापडेम बनाने की मांग की गई है। विभागीय भूमि संरक्षण योजनांतर्गत स्टापडेम निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर सर्वे कार्य अतिशीघ्र किया जाएगा। ग्राम पटेवा में 10 फूट स्प्रेयर की मांग कृषकों द्वारा की गई, जिसके प्रकरण तैयार कर लिया गया है।

रबी कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन लिया जाएगा। झलप कलस्टर के ग्राम झलप में दो रोटावेटर के प्रकरण बनाए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी उत्पादन हेतु बीज मिनीकिट का वितरण एवं तीन किसानों को बकरीपालन के लिए अनुदान स्वीकृति की कार्रवाई की गई है।