दो नाबालिगों की मौत, एक गंभीर
झलपके पास गुरुवार की दोपहर फिर एक सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल तीसरे को रायपुर के मेकाहारा में अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस के अनुसार बाइक सवार तीनों नाबालिग थे। पिथौरा के लाखागढ़ से वे पटेवा के लिए बाइक सीजी 06 पीए 5057 पर निकले थे। इसी बीच झलप के पास पीछे से रहे डंपर सीजी 06 एम 0428 ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही अरूण (14) पिता आश्रित दास और योगेश (13) पिता ढेल सिंह नायक की मौत हो गई। वहीं हादसे में योगेंद्र (13) पिता ढेल सिंह नायक को गंभीर चोट पहुंची है। उसकी बेहोशी बनी हुई है। महासमुंद के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है। डंपर का ड्राइवर मौके से फरार है। एसआई केएस पुष्पाकर ने बताया कि डंपर तेज रफ्तार बताई जा रही है। मौके पर मौजूद चश्मदीद लोगों की माने तो इस स्थान पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है।
कागजात नहीं मिलने पर जब्त किया गया कबाड़ से भरा ट्रक
महासमुंद.सराईपालीके झिलमिला चौक के पास रायगढ़ की ओर जा रहे ट्रक को कबाड़ सामान से संबंधित कागजात अभाव में गिरफ्तार किया गया। उक्त ट्रक बसना के राजकुमार अग्रवाल की बताई जा रही है। टचालक बालेश चंद्र पिता गंदेव सिंह ठाकुर एवं उनके सहयोगी पंचान सेठ पिता टीचू धोबी से पूछताछ करने पर उक्त कबाड़ी सामान के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। ट्रक में लोके के छड़, ट्रक मोटरसायकल के पार्ट्सत सेिटंग सीट सहित कुल 5 लाख 35 हजार समान लोड था। सामान के बारे में किसी प्रकार की पुख्ता जानकारी नहीं होने पर वाहन चालक एवं उसके सहयोगी को गिरफ्तार िकया गया। दोनों के खिलाफ धारा 41 सीआरपीसी, 379 पीसी के तहत अपराध कायम कर न्यायालय में पेश किया गया
देवी की महिमा सुन दर्शन के लिए पतई माता मंदिर जा रहे थे किशोर
पिथौराके लाखागढ़ में इस बात की चर्चा खूब है कि तीनों नाबालिग सुबह से ही पटेवा के पतईमाता की महिमा को लेकर जगह-जगह चर्चा कर रहे थे। तीनों ने ही गांव में इस बात की जानकारी दी थी कि वहां मंदिर को विशेष ढंग से सजाया गया है और वे माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं। योगेंद्र और योगेश ने पहले यह प्लान तैयार किया वे दोनों जाएंगे, लेकिन बीच में अरूण ने भी साथ चलने की बात कही। तीनों ने ढांक गांव में अपनी मौसी केे घर भोजन किया और मौसी को पतई म