अनाचार के आरोप में युवक पर जुर्म
महासमुंद| विमहासमुंद.युवती को कैद कर अनाचार करने और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शिवलाल पिता जधुरस चौहान ने मंगलवार बुधवार की रात लघुशंका के लिए बाड़ी गई युवती को जबरिया बलपूर्वक घर लेकर गया बाद युवती से अनचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की खोजबीन में पीड़िता आराेपी के घर में डरी सहमी मिली बुधवार को सांकरा पुलिस ने भादवि की धारा 376, 342, 506 बी के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।