- Hindi News
- सांस्कृतिक संध्या में बच्चों की प्रस्तुति
सांस्कृतिक संध्या में बच्चों की प्रस्तुति
महासमुंद| गुडशेफर्ड स्कूल में इको क्लब के तत्वावधान में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में फैन्सी ड्रेस, कविता, समूह गीत, निबंध, आयोजित किए गए। संस्था की प्राचार्य रौशना डेविड के मार्गदर्शन में कार्यक्रम किया गया। बच्चे प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त किए उन बच्चों को संस्था की वरिष्ट शिक्षिका नंदा रंगारी एवं माला थापा के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मधु नामदेव एवं अंजली टंडन के द्वारा किया गया। इस अवसर में संस्था के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।