बलौदाबाजार स्पर्धा में हुई खिताबी जीत
सराईपाली| वीरेंद्रबहादुर सिंह कॉलेज के खिलाड़ियों ने क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता बलौदाबाजार में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इसके लिए इस सफलता पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया। पुरूष फुटबाल टीम ने शासकीय कॅालेज कसडोल में बलौदाबाजार-महासमुंद क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर उपविजेता रहे। कॉलेज फुटबाल में टीम में अविनाश सिंह, निर्मल साहू , रामानंद साहू, बसंत साहू, कृष्णकुमार साहू, ओमप्रकाश साहू, अभिषेक राज, ब्यासलाल चौहान, भरत मेश्राम, नरेंद्र नायक, सरोज साहू, यशवंत नायक, राकेश चौधरी, सतीश साहू शामिल थे।