पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रम विभाग के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन

श्रम विभाग के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता निर्माण मजदूर संघ महासमुंद शहर इकाई के द्वारा 26 सितम्बर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से एमडीएम कार्यालय के सामने कचहरी चैक में जिला प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय विशाल धरना दिया जाएगा।

धरना का नेतृत्व मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा करेगें शहर अध्यक्ष मोहन साहू ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गरीबों के राशन कार्ड के साथ अन्याय किया जा रहा है शासन के आदेश के बावजूद कि सभी गरीबों को राशन दिया जाय लेकिन अभी भी हजारों राशन कार्ड धारियों को राशन नहीं दिया जा रहा है।

राशन कार्डों के सत्यापन के बावजूद राशन से वंचित किया जा रहा है, धान बिक्री के पंजीयन में अधिकारियों की लालफीताशाही मनमानी के शिकार क्षेत्र के किसान भाई हो रहे है कई बार पंजीयन के लिए चक्कर लगा रहे है। उसी तरह श्रम विभाग में डेढ़ दो वर्षो से मजदूरों के आवेदन लंबित पड़े है इन्ही सब मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।