पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विपत्तिग्रस्त परिवारों को मिली सहायता

विपत्तिग्रस्त परिवारों को मिली सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| कलेक्टरने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदाओं में मृत व्यक्तियों के विपत्तिग्रस्त परिवार हेतु कुल 6 लाख रुपए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। बागबाहरा विकासखंड के ग्राम हरनादादर निवासी सफरा बाई की मृत्यु सितंबर 2012 को कुएं में डूबने से हो गई। इस पर उनके पुत्र भगतराम ठाकुर को डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सरायपाली विकासखंड के ग्राम खम्हरिया निवासी कुमारी दीक्षा पटेल की मृत्यु बाढ़ से बहकर हो गई। जिस पर उनके पिता लीलाशंकर पटेल को डेढ़ लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। महासमुन्द विकासखंड के फुसेरा निवासी कुमारी नर्मदा रानी की मृत्यु नदी में डूबने से हो गई जिस पर उनके पिता सुरेश कुमार ध्रुव को डेढ़ लाख, बसना विकासखंड के ग्राम सेमलिया निवासी पुरूषोत्तम की मृत्यु आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से हो गई उनकी प|ी बेलमोती को डेढ़ लाख की सहायता स्वीकृत की गई है।