पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों की बैठक में पदोन्नति पर चर्चा

कर्मचारियों की बैठक में पदोन्नति पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| छत्तीसगढ़लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक जवाहर नगर दुर्ग में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पांडे की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से राजस्थान की भांति वेतन विसंगति दूर कर 24 वर्ष की सेवा में पूर्ण 4 पदोन्नत दी जावें तथा मंत्रालयीन लिपिकों की तरह ही वेतनमान पदसंरचना की जावे। समूह बीमा योजना की कटौती राशि 500 रुपए किया जाए, एवं 10 लाख तक बीमाधन भुगतान किया जाए। लेखा परीक्षा उत्तीर्ण कर्मचारियों को 2 वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाए। लिपिकों की भर्ती के लिए टाईपिंग उत्तीर्ण करने की अर्हता का समाप्त किया जाए।