कॉलेज खोलने की मांग, मंत्री से की चर्चा
महासमुंद| विधायकडा विमल चोपड़ा ने उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे से उनके निवास पर भेंटकर महासमुंद में लाईवली हुड कॉलेज खोलने एवं महासमुंद महाविद्यालय में बनस्पती शास्त्र एवं गणित के विषयों में एमएससी प्रदान करने पीजीडीसीए की सीट बढ़ाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भविष्य में इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की। डा विमल चोपड़ा ने शिक्षा मंत्री से अनेक विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें माता कर्मा महिला महाविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराकर उनके निराकरण का निवेदन किया। इसके साथ ही पटेवा झलप के मध्य कालेज स्थापना की अपनी मांग रखी।