पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अ‌वैध बिक्री पर की गई कार्रवाई

अ‌वैध बिक्री पर की गई कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| अवैधमदिरा आधिपत्य, परिवहन, विक्रय पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान अंतर्गत आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त महासमुंद शहर सीएच यदु टीम द्वारा ग्राम आंवराडबरी में सुरेश सिन्हा के कब्जे से 2 लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब, ग्राम खरोरा महासमुंद में बिसाहीन बाई के कब्जे से 02 लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब, आरोपी रिखीराम ध्रुव बढ़ईपारा महासमुंद के कब्जे से 03 लीटर देशी प्लेन मदिरा बरामद होने पर अपराध कायम कर न्यायालयीन कार्रवाई की गई। आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बागबाहरा सुप्रिया तिवारी टीम द्वारा ग्राम खैराडेरा में बैशाखिन बाई के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब, ग्राम हरनादादर में आरोपी दीवान सिंग के कब्जे से 100 मिली महुआ शराब, ग्राम बकमा आरोपी राजकुमार के कब्जे से 4 लीटर देशी प्लेन मदिरा, आरोपी चुम्मन पटेल के कब्जे से 4 लीटर देशी प्लेन मदिरा बरामद होने पर अपराध कायम कर कार्रवाई की गई। आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बसना, अशोक कुमार झा द्वारा रेमड़ा में आरोपी धनीराम के कब्जे से 40 किमी महुआ लाहन, ग्राम सिंघनपुर में आरोपी वीरबहादुर राणा के कब्जे से 2.5 लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब ग्राम बरबसपुर रोड किनारे आरोपी जगदीश के कब्जे से 90 मिली देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद होने पर प्रकरण दर्ज कर िकया गया।