- Hindi News
- धान खरीदी पंजीयन कार्य की समीक्षा, दिए निर्देश
धान खरीदी पंजीयन कार्य की समीक्षा, दिए निर्देश
जिलेमें समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन जारी है। बड़ी संख्या में किसान अपनी-अपनी समितियों में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन देने लगे हैं। अब तक 44 हजार किसानों ने पंजीयन के लिए आवेदन किया है। जिसमें से 12 हजार 361 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। जिले के 81 सहकारी समितियों के अंतर्गत 122 धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर पंजीयन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने किसानों से अपील की है कि भीड़ एवं असुविधा से बचने के लिए 30 सितंबर से पूर्व अपना पंजीयन करा ले। बाहर का धान आने से रोकने के लिए अंतर्राज्यीय सीमा से लगी सोसायटी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।