पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुक्तांगन में बच्चों ने जाना संस्कृति को

मुक्तांगन में बच्चों ने जाना संस्कृति को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद . गुडशेफर्ड इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य रौशना डेविड के निर्देशन में शैक्षणिक भ्रमण के लिए रायपुर ले जाया गया। भ्रमण में सर्वप्रथम छात्रों को मुक्तांगन ले जाया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न संस्कृतियों को मूर्तिकला के रूप में खूबसूरत ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

इन मुर्तियों के द्वारा बच्चों का हमारे अमूल्य संस्कृति की जानकारी शिक्षिकाओं द्वारा दिया गया। तत्पश्चात क्रिकेट स्टेडियम, एयरपोर्ट, मैग्नेटो शापिंग माल तथा उर्जा पार्क भी ले जाया गया। जिसमें सौर उर्जा से चलने वाले विभिन्न झूलों एवं खिलौनों का बच्चों ने आनंद उठाया। बच्चों ने सबसे अधिक आनंद मुक्तांगन में महसूस किया। हल्के बादल और ठंडी हवाओं के बीच अपनी सांस्कृतिक परिवेशों में बच्चों ने पिकनिक का खूब लुत्फ उठाया। जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवी तक के छात्र एवं शिक्षक शिक्षिकाएं शमिल थे। पालकों ने इस शैक्षणिक भ्रमण की प्रशंसा की और बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रायमरी प्रभारी शिक्षिका मधु नामदेव एवं शिक्षक जाबीर खान के नेतृत्व में पर्यटन काफी रोचक रहा। इसके अलावा शिक्षिका सविता पांडेय, अंजली टंडन, आयुषी सागर, दीक्षा चंद्राकर, खूशबु गुप्ता एवं उर्वषी ठाकुर का सहयोग भी सराहनीय रहा।

विभिन्न संस्कृतियों को मूर्तिकला के रूप में देख हर्षित हुए स्कूली बच्चे।