पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिखाएंगे स्वरोजगार के हुनर

सिखाएंगे स्वरोजगार के हुनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद . जिलारोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में कैंपस सलेक्शन का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम, केएसई बीमा एडवाईजर के पद के लिए बड़ी संख्या में आवेदकों ने आवेदन दिया है। दोनों पदों के लिए परिणाम पृथक से जारी किए जाएंगे। श्रम पदाधिकारी ने विभिन्न ट्रेडों में आॅनलाईन आवेदन मंगाए हैं। रजिस्टर में नामांकन कर लिया गया है। सहायक संचालक कौशल विकास हेतु विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए है। जिसमें एक पद मशीन आॅपरेटर, विकलांग पुरूष के विरूद्ध तीन आवेदन प्राप्त हुए। शासकीय वल्लभाचार्य काॅलेज में छात्र, छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर, इलेक्ट्रीकल-इलेक्ट्रानिक आदि ट्रेडों में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार प्रति माह कैम्पस आयोजित किया जाएगा। इस दिशा में प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।