- Hindi News
- निशक्तजनों के सर्वेक्षण के लिए आयोजित होंगे सत्यापन शिविर
निशक्तजनों के सर्वेक्षण के लिए आयोजित होंगे सत्यापन शिविर
महासमुंद. जिलेमें ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं नगरीय निकाय मुख्यालय में 22 से 29 सितंबर तक निशक्तजनों का सर्वेक्षण के लिए सत्यापन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
निशक्तजनों की पहचान, उनके स्वास्थ्य जांच, आवश्यकतानुसार उन्हें कृत्रिम अंग एवं उपकरण उपलब्ध कराने, विभिन्न शासकीय सेवा में आरक्षण एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से उनके लिए उपयुक्त रोजगार, स्वरोजगार तथा व्यवसायिक प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाकर उनकी आर्थिक सशक्तिकरण किए जाने के लिए जिले में विभिन्न विभागों के सहयोग से सहभागिता सुनिश्चित करते हुए एक समेकित कार्ययोजना निःशक्तजन सशक्तिकरण अभियान-समर्थ बनाई गई है।
कलेक्टर ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों, तीनों एसडीएम, सभी जनपद पंचायत के सीईओ एवं नगरीय निकाय के सीएमओ को पत्र जारी कर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जारी पत्र में कहा गया है कि निशक्तजन, बौने व्यक्तियों का प्रारंभिक सर्वेक्षण हेतु ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय में सत्यापन शिविर का आयोजन, सत्यापित निशक्तजन का स्वास्थ्य कार्यकर्ता आरएमए द्वारा प्रारंभिक परीक्षण के लिए प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र में पहचान शिविर का आयोजन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में निशक्तजन की स्वास्थ्य जांच तथा उनके पुनर्वास एवं आवश्यकताओं के आकलन के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन।
निशक्तजनों को लाभान्वित करने के लिए विकासखंड स्तर पर निशक्तजन कल्याण एवं पुनर्वास शिविर का आयोजन तथा जिला स्तर पर किया गया निशक्तजन सशक्तिकरण सप्ताह इत्यादि शामिल है। शिविर का आयोजन ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव तथा नगरीय निकाय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा किया जाएगा। शिविर की तिथि के लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए है।