वनिता समाज ने मनाया मानव अधिकार दिवस
महासमुंद| वनितासमाज एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान से संचालित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्र में सदस्यों एवं प्रशिक्षणरत कार्यकर्ताओं ने मानव अधिकार दिवस मनाया। इस अवसर पर अरूणा शुक्ला की अध्यक्षता एवं महिला नागरिक बैंक की अध्यक्ष रंजना शर्मा के मुख्य अतिथ्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इंद्राणी पांडे, किरण सिंघल ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सामाजिक राजनैतिक आर्थिक अधिकारों का उल्लेख किया। राधिका सोनी, सुमित्रा तिवारी, राजेश्वरी दीवान ने शिक्षा के अधिकार पर बल दिया।