- Hindi News
- प्रभारी सचिव ने किया धान खरीदी का निरीक्षण
प्रभारी सचिव ने किया धान खरीदी का निरीक्षण
जिलेकी प्रभारी सचिव निधि छिब्बर ने बेलसोंडा एवं पिटियाझर के सेवा सहकारी समितियों में धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की आवक, बारदाने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अपने समक्ष धान में नमी मापने के लिए नमी मापक यंत्र का उपयोग करवाया तथा धान उपार्जन केंद्र में किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई। खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर तौल कांटा की संख्या बढ़ाई गई है। बेलसोंड़ा उपार्जन केंद्र में अब तक छह हजार 855 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया। इस केंद्र के अंतर्गत नांदगांव, साराडीह, घोड़ारी, बेलसोंड़ा एवं मुढैना शामिल है।
पिटियाझर में तीन हजार 083 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके अंतर्गत सोरिद, चोरभट्ठी पिटियाझर, अरण्ड एवं खरोरा शामिल है। इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र बेलसोंड़ा एवं मिडिल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम महासमुंद केके बेहार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी प्रकाश बिंबे, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय, सहकारी बैंक के सुपरवाईजर रामसिंग साहू उपस्थित थे।
केंद्रों का लिया जायजा
कलेक्टरने जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी केन्द्र बेमचा, तुमगांव, बेलसोंडा, झालखम्हरिया एवं शेर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान बिक्री करने आए किसानों से रूबरू होते हुए कहा कि टोकन के जरिए ही किसानों का धान खरीदी की जाए। किसानों के द्वारा टोकन पद्धति पर खुशी जाहिर किया एवं कलेक्टर के समक्ष किसानोें ने बताया कि इस सुविधा से हमें बड़ी राहत मिल रही है।