- Hindi News
- अवैध उत्खनन, बीएससीपीएल पर लगा पौने चार करोड़ का जुर्माना
अवैध उत्खनन, बीएससीपीएल पर लगा पौने चार करोड़ का जुर्माना
लगातारअवैध उत्खनन के मिल रही शिकायत पर कलेक्टर द्वारा आरंग से सराईपाली ओड़िशा सीमा तक फोरलेन सड़क बनाने वाले ठेकेदार मेसर्स बीएससीपीएल कंपनी द्वारा की जा रही अवैध मुरुम, मिट्टी की जाॅच खनिज विभाग से कराई गई।
खनिज विभाग द्वारा ग्राम बांसकुड़ा, जलकी, टूरीडीह, जोरातराई, डुमराली, डोगरीपाली, लोहराकोट, केजुंवा में अवैध रूप से की गई मुरम/मिट्टी की जांच की गई एवं ठेकेदार के विरूद्ध 14 अवैध मुरुम, मिट्टी उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर द्वारा 14 अवैध मुरम, मिट्टी उत्खनन के प्रकरणों का निराकरण करते हुए अवैध उत्खनन कर्ता ठेकेदार मेसर्स बीएससीपीएल कंपनी को तीन करोड़ 78 लाख 58 हजार 580 रुपए अर्थदंड आरोपित किया गया। रेलवे लाईन के दोहरीकरण कार्य करने वाले ठेके मे रेलवे प्रोजेक्ट अधिकृत रमन्ना रेड्डी के द्वारा वार्ड क्रमांक 24 में स्थित तालाब एवं पतेरापाली में की गई अवैध मुरुम, मिट्टी उत्खनन के प्रकरणों में एक लाख 69 हजार अर्थदण्ड आरोपित किया गया। कोसरंगी नाले से अवैध उत्खनन करवाकर बोरियाझर में रेमिंग मास बनाने वाले ठेकेदार अमित केशरिया को 41 हजार रुपए अर्थदंड आरोपित किया गया एवं अछोली में फर्शी पत्थर का अवैध उत्खनन करने वाले पट्टेदार डोमार साहू को 63 हजार 840 रूपए अर्थदण्ड आरोपित किया गया है।