मूलभूत सुविधाओं का करें विस्तार
समय-सीमाकी बैठक में कलेक्टर ने आदर्श गांव, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, जन्म-मृत्यु पंजीयन, स्वच्छता मिशन, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के चयनित आदर्श गांवों में अधिकारी पहुंचकर अपने-अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को इस सप्ताह अनिवार्य रूप से दे। साथ ही आदर्श गांव में आदर्श ग्राम विकास समिति बनाए और रोस्टर बनाकर लगातार मिटिंग करें। इससे गांव के लोगों की सोच में परिवर्तन आएगा। इसके अलावा जनपद सीईओ भी अन्य ग्रामों का अधिकारियों के साथ दौरा कर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करें। साथ ही अपने विभागीय योजनाओं को शत्-प्रतिशत क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित कराए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत सभी नागरिकों का शत्-प्रतिशत बैंक खाता खोलने के लिए गांव में मुनादी, प्रचार-प्रसार एवं कैंप लगाकर उनका अनिवार्य रूप से खाता खोला जाए। जिन लोगों का खाता नहीं खुला है उनकी सूची जनपद सीईओ बैंकर्स को उपलब्ध कराए ताकि उनका खाता बैंकर्स खोल सके। इसके अलावा जन्म-मृत्यु पंजीयन शत्-प्रतिशत कराने को कहा। जन्म-मृत्यु की जानकारी ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, एएनएम एवं एमपीडब्ल्यू के पंजी से मिलान करें। इसका आंकड़ा सांख्यिकी विभाग को प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए। इसके अलावा बच्चों के हिसाब से शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य रूप से किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ एसएन राठौर, अपर कलेक्टर ओंकार यदु, आरईएस के कार्यपालन अभियंता एससीएस यादव, महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय, पीएचई के कार्यपालन अभियंता परीक्षित चौधरी आदि मौजूद थे।
सराईपाली क्षेत्र के सरपंचों की हुई सराहना
कलेक्टरने सराईपाली विकासखंड के सरपंचों द्वारा 135 कन्या टाईल्सयुक्त शौचालय निर्माण कराने पर सरपंचों की सराहना की। माडा पाकेट के तहत जिन स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र में पानी की समस्या है, वहां पर पेयजल के लिए पंप कनेक्शन की व्यवस्था करने को कहा। जिन सरपंचों द्वारा निर्माण कार्यों के लिए राशि निकालकर कार्य नहीं कराने पर उनके खिलाफ वसूली की कार्रवाई करें। आगामी एक जनवरी को पात्र हितग्राहियों को तीन माह का राशन दिया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर ने जनपद सीईओ को उचित मूल्य की दुकान, सामुदा