योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो
महासमुंद|जिले कीप्रभारी सचिव निधि छिब्बर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाएं जनसामान्य से जुड़ी है, अतः इसका गंभीरता से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए लोगों में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इसमें साक्षर भारत के प्रेरक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जोड़कर लोगों को प्रोत्साहित किया जा सकता है।बैठक में कलेक्टर ने समाधान 36 के अंतर्गत एकीकृत महिला एवं बाल सुपोषण सशक्तिकरण अभियान की जानकारी दी। इसके बेहतर परिणाम सामने रहे है।