पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजमार्ग पर अितक्रमण जमाये 353 लोगों को मिली नोिटस

राजमार्ग पर अितक्रमण जमाये 353 लोगों को मिली नोिटस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके भीतर से गुजरी नेशनल हाईवे 353 के किनारे कब्जा कर दुकान लगाने वालों को नपा ने नोटिस जारी किया है। वहीं अनेक स्थायी ठेले दुकान लगाने वाले व्यवसायियों ने नोटिस पालिका कर्मियों की समझाइश के बाद स्वयं कब्जा हटा लिया है। इस मुहिम के चलते दिनभर हड़कंप का माहौल रहा। वहीं पालिका ने सख्ती बरतते हुए फुटपाथ के किनारे संचालित ठेले, पान दुकान, होटल सहित अन्य व्यवसायियों को दुकान व्यवस्थित करने कहा।

नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि सितली नाला से स्वामी चाैक मेन रोड की भारी अव्यवस्था को दूर करने का एक ठोस प्रयास किया गया जिसके तहत रोड के दोनों ओर की कई दुकानों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किये हुये जगहों पर दीवारों एवं मकानो के अतिक्रमण को हटाने हेतु नगर पालिका के अतिक्रमण दल को निर्देशित कर अतिक्रमण हटाया गया। उल्लेखनीय है कि यहां पर अवैध रूप से संचालित मछली, मटन के धंधे को भी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए। जिसमे यहा पर होने वाली भारी भीड़ अव्यवस्था से भारी दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके। साथ ही शहर स्वच्छ एंव सुदर बनाने का सकंल्प पूर्ण हो सके। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारीगण सहित कर्मचारीगण महासमुन्द पुलिस बल के द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया गया

हाईस्कूल की दीवार से सटे दुकान के मालिकों को समझाइश देते पालिकाकर्मी।