- Hindi News
- खेल के साथ साथ गांव में साफ सफाई श्रमदान भी जरूरी
खेल के साथ साथ गांव में साफ-सफाई श्रमदान भी जरूरी
महासमुंद |ग्राम परसाडीहमें रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा, अध्यक्षता नपाध्यक्ष पवन पटेल विशेष अतिथि के रूप में वीरेंद्र धुव्र, मनराखन ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि उमेन्द यादव उपस्थित थे। विधायक डाॅ. चोपड़ा ने नारियल तोड़कर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक डाॅ. चोपड़ा ने आयोजक दीप ज्योति सामाजिक समिति परसाडीह को बधाई देते हुये खेल मैदान की तारीफ की उक्त मैदान को युवाओं ने ग्रामीणों की सहायता से बहुत अच्छा बनाया है। खिलाडियों को संबोधित करते हुये कहा कि अच्छा गांव बनाना है तो वहां खेल जरूरी है। क्योकि खेल के माध्यम से अनुशासन, शरीर और खेल के माध्यम से एक दूसरे से मेल जोल बढ़ता है तो लगता है कि गांव में भाई चारा है। इसके लिए युवा सही राह में चले तो देश का विकास होगा। आज खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। विधायक डाॅ चोपड़ा ने कहा कि खेल के साथ साथ गांव में साफ सफाई, श्रमदान भी करना चाहिए। नपाध्यक्ष पवन पटेल ने खिलाडियों को संबोधित करते हुये कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है, खेल को खिलाडी भावना के साथ खेलना चाहिए साथ ही टीम वर्क से भी सीख लेना चाहिए की बिना टीम के कोई भी कार्य नही होता हमें आपस में एक दूसरे का सहयोग करते रहना चाहिए।