- Hindi News
- रेलवे स्टेशनों पर नहीं हैं सुरक्षा इंतजाम
रेलवे स्टेशनों पर नहीं हैं सुरक्षा इंतजाम
रेलवेस्टेशनों में हादसे का खतरा मंडरा रहा है। इन स्टेशनों के आसपास के मोहल्ले के बच्चे रोज स्कूल पढ़ाई करने के लिए रेलवे ट्रैक जान जोखिम में डालकर धड़ल्ले से पार करते हैं लेकिन रेलवे की ओर इस पर लगाम लगाने की कोई व्यवस्था नहीं है।
रेलवे ने अगर रवैया नहीं सुधारा तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यह भी नहीं बताया जाता कि रेल लाइन पार करना खतरनाक और गैर कानूनी है। प्लेटफार्म पर ट्रेन रूकने से पहले उतरना और चलती ट्रेन में चढ़ने का स्टंट स्टेशन पर रोज देखा जा सकता है। चलती ट्रेन से उतरने और चढ़ने के प्रयास से अब तक कई लोगों ने जान गंवाई है। किसी ने सबक नहीं लिया। महासमुंद, बागबाहरा के स्टेशनों पर ऐसा स्टंट और उतरने चढ़ने की जल्दबाजी के नजारे आमतौर पर देखने को मिलता है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेनों के रूकने से पहले कई यात्री प्लेटफार्मो पर ट्रेन से उतरने का सिलसिला वर्षो से जारी है। जल्दबाजी में थोड़ी सी चूक हादसे का कारण बन सकता है। जल्दबाजी से यात्रियांे की मौत भी हो गई है लेकिन इसके बाद भी लोग सबक लेने को तैयार नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा जागरूकता के लिए रेलवे प्रशासन की ओर समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। चलती ट्रेनों में चढ़ने उतरने की हिदायत दी जाती है। रेलवे से जुड़े लोगों में ओवर कांफिडेंस होने की वजह से चलती ट्रेन में चढ़ना, उतरना, पटरी पार करना या प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन के नीचे से निकलने वालों में रेलकर्मी ज्यादा है। रेलवे कर्मचारी अकसर प्लेटफार्म पर ट्रेन इंटर होने के पहले ही उतर जाते है। कुछ लोग घर पहुंचने की जल्दी में ट्रैक पर उस जगह उतरते है जहां से रेलवे क्वार्टर नजदीक हो।