पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर की सत्ता हासिल करने पोस्टर और रैली के जरिए शुरू हुई सियासत

नगर की सत्ता हासिल करने पोस्टर और रैली के जरिए शुरू हुई सियासत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबसे मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम नपा में शुरू हुआ है। तब से वार्डो में भी पार्षद के दावेदारों की सरगर्मी शुरू हो गई है। दावेदारों को केवल वार्ड आरक्षण का इंतजार रह गया है जैसे ही वार्डो का आरक्षण पूरा होगा वैसे ही दावेदारों की लंबी फेहरिस्त नजर आने के साथ ही राजनीतिक दलों में भाग दौड़ शुरू हो जाएगा। बहरहाल पिछड़ा वर्ग के लिए नपा अध्यक्ष का पद आरक्षित होने के बाद दावेदारों में पोस्टर प्रतियोगिता शुरू हो गया है। रिक्शा, बिजली पोल और होर्डिंग्स में दावेदारों द्वारा नगरवासियों को पर्व विशेष की बधाईयां दी जा रही है जिसमें हजारों रुपए खर्च किए जा चुके है। कांग्रेस और भाजपा में दावेदारों को गुटीय राजनीति से गुजरना पड़ रहा है।

रणनीति में जुटे दावेदार

मजदूर निर्माण संघ द्वारा जिले के सभी नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में प्रत्याशी खड़े करने की घोषणा के बाद टिकटार्थी बाजे गाजे और रैली निकालकर संघ के प्रदेशाध्यक्ष डा विमल चोपड़ा के निवास पहुंचकर दावेदारी कर रहे है। कई निर्दलीय भी इस चुनाव में भाग्य अजमाना चाहते है। जिले में तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत है। जिसमें राजनीतिक दलों की सरगर्मी तेज होने के साथ ही दावेदार अपनी रणनीति बनाने जुट गए है। नगर पंचायत तुमगांव जैसे कई स्थानों पर तो बैठकों का दाैर शुरू हो चुका है।

बगावती तेवरों की उम्मीद बढ़ी

जिलेमें मीडिया से जुड़े लोग भी दलीय टिकट की आस लगाए बैठे हंै। मौका मिलने पर पूरी ताकत इस चुनाव में लगाने की रणनीति बना रहे है। उनके द्वारा टिकट के लिए भागदौड़ शुरू हो गई है। पिछला दो कार्यकाल निर्दलीयों का रहने के कारण नगर पालिका महासमुंद में कई लोग िनर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाग्य भी अजमाना चाह रहे है। ऐसे लोगों द्वारा इस चुनाव में खर्च का अनुमान लगाकर अपना सर्वे भी करा रहे है। डा विमल चोपड़ा और राशि महिलांग भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष का चुनाव लड़े और विजयी हुए। पिछले चुनाव में तो दलीय प्रत्याशियों की स्थिति तीसरे और चौथे क्रम पर रहे वहीं डा विमल चोपड़ा का जीत का अंतर दोनों दलीय प्रत्याशियों को मिले मत से ज्यादा था।