पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महज चेक वितरण कैंप बनकर रह गया कलेक्टर जनदर्शन

महज चेक वितरण कैंप बनकर रह गया कलेक्टर जनदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरजनदर्शन अब औपचारिक हो गया है। समस्याओं का समाधान नहीं हो पाने के कारण आवेदक हर हफ्ते यहां उपस्थिति दे रहे हैं। समस्याएं यथावत बनी हुई है। शासन की मंशा के विपरीत जनदर्शन में अब अधिकांश समय हितग्राहियों को चेक बांटने में व्यतीत कर दिए जा रहे हैं। कायदे से हितग्राहियों को जिला मुख्यालय बुलाने के बजाए पंचायत और दूसरे माध्यमों से चेक उनके घरों तक पहुंचाने का प्रावधान है, लेकिन सिर्फ फोटो सेशन की होड में हितग्राहियों को हर साेमवार दूरस्थ गांवों से कलेक्टोरेट बुलाया जा रहा है। इधर मौके पर ही सभी अफसरों की मौजूदगी में समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना जिले में फ्लाप होती नजर रही है। अफसरों का पूरा ध्यान समस्याओं के बजाए घड़ी पर होता है।

और इन समस्याओं पर गंभीर नहीं दिखे अफसर

सोमवारको तकरीबन साै आवेदकों ने समस्या समाधान की गुहार कलेक्टर से लगाई पर मौके पर एक भी आवेदक को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों की ओर मार्क कर बढ़ाते हुए कलेक्टर ने आश्वासन दिया। हर बार की तरह कलेक्टर ने जनदर्शन के दौरान एक बार फिरअधिकारियों को संवेदनशील होकर तत्परता पूर्वक निबटारा करने के निर्देश दिए। ग्राम खड़सा निवासी राधेलाल कमार ने भृत्य पद पर नौकरी दिलाने की मांग की। पिथौरा के ग्राम छिबर्रा निवासी धनीराम निर्मलकर ने मनरेगा के तहत किए गए कार्यों का मजदूरी भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की। ग्राम खल्लारी के ग्रामीणों ने जंगलों में किए जा रहे नए गांव का बसाहट को रोकने की मांग की। अमावश के रामप्रसाद, ग्राम आमाकोनी निवासी सुशीलाबाई एवं ग्राम पोटिया के पुरानिक ने निराश्रित पेंशन नहीं मिलने, ग्राम सराईपाली के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर गांव के कुछ लोगों द्वारा कृषि कार्य में उपयोग करने की शिकायत की।

हितग्राही जिन्हें मिले योजनाओं के चेक

महिलाएवं बाल विकास विभाग ने सक्षम योजना के तहत दो व्यक्तिगत ऋण एवं महिला कोष से एक स्व सहायता समूह को चेक वितरण किया। जिसमें महासमुंद की कामिनी चंद्राकर और बसना की मुक्ता पटेल को 40-40 हजार रुपए का चेक सौंपा गया। सत्यवती महिला बचत साख समिति को 50 हजार रुपए का ऋण चेक दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने नसबंदी के प्रकरण असफल होने पर दो लोगों को तीस-तीस हजार रुपए प्रदान किए। बागबाहरा की राधाबाई एवं ललिता बाई के आपरे