जिले में अब तक 1321 मिमी बारिश रिकार्ड
महासमुंद| जिलेमें चालू बारिश सीजन के दौरान एक जून से 16 सितंबर की सुबह तक 1321.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टोरेट स्थित भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार इसमें सर्वाधिक वर्षा सराईपाली तहसील में 1756.2 मिमी और सबसे कम बागबाहरा तहसील में 863.3 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी तरह महासमुंद तहसील में 1025.9 मिमी पिथौरा में 1355.3 मिमी एवं बसना तहसील में 1607.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।