- Hindi News
- कार्डधारियों को भी राशन नहीं मिलने की शिकायत
कार्डधारियों को भी राशन नहीं मिलने की शिकायत
महासमुंद|विधायक डाविमल चोपड़ा ने मुख्यमंत्री डा रमन सिंह से भेंटकर महासमुंद शहर एवं जिले में हजारों की संख्या में काटे गए राशन कार्ड एवं राशन नहीं मिलने के संबंध में चर्चा की। विधायक डा चोपड़ा ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी की सत्यापन के सील लगे राशन कार्डधारियों को भी हजारों की संख्या में अनुपस्थित दिखा दिया गया है जिससे लोग राशन के लिए भटक रहें है। इसके साथ ही पंजीयन में किसानों को रही कठिनाई के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि जानकारी का प्रावधान है लेकिन किसानों से सभी दस्तावेज के छायाप्रति मांगी जा रही है जिससे किसानों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं चर्चा के दौरान सिंचाई विभाग द्वारा अस्थाई रूप से किसानों को दिया जाने वाला पट्टा से खेतो में धान की खेती करने वाले किसानों की फसल भी सोसायटी में नहीं खरीदा जाता है जिसे सोसायटी में खरीदी की मांग मुख्यमंत्री से किया गया।