- Hindi News
- बोनस मामले को लेकर अब आंदोलन की तैयारी हुई शुरू
बोनस मामले को लेकर अब आंदोलन की तैयारी हुई शुरू
महासमुंद|बोनस कोलेकर किसान असंतुष्ट हैं और अब वे आंदोलन की तैयारी शुरू कर दिए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने ग्राम बिरकाेनी, तुमगांव में नुक्कड़ सभा आयोजित कर 20 सूत्रीय कार्यक्रम की चर्चा करते हुए प्रमुख मांग धान खरीदी के लिए पुराने पंजीयन के आधार पर धान की खरीदी हो। नया पंजीयन स्थगित एवं निरस्त की जाए। केंद्र सरकार द्वारा नए फसल खरीब की भी धान को जिस पर चुनावी घोषणा पर छग सरकार द्वारा निरंतर बचे चार साल का धान पर 300 रुपए बोनस दिया जाए। किसानों के खेत मंे लगे बिजली के टावर का प्रतिमाह उचित किराया दिया जाए। अन्य सत्रह सूत्रीय मांगों पर किसानों से चर्चा हुई एवं महारैली एवं धरना प्रदर्शन हाई स्कूल मैदान महासमुंद में 22 सितंबर को आयोजित किया गया है। रैली में किसान नेता राजेंद्र चंद्राकर, श्रीधर चंद्राकर ने किसानों को उपस्थित होने की अपील की है। किसानों का कहना है कि इस सरकार ने लगातार उनके साथ छल और शोषण किया है।