पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म का आरोपी 2 माह बाद गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी 2 माह बाद गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरियार रोड|जिले केधरमबांधा थानांतर्गत आमानारा गांव की एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी दिलीप सिन्हा को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। वह करीब दो माह से फरार था। अभियोजन के अनुसार गत 27 जुलाई की रात को आरोपी ने एक महिला से उसके घर में घुस कर दुष्कर्म किया था। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी उसका सहयोगी फरार हो गया था। थाना प्रभारी तपन नाहाक ने बताया कि रविवार को आरोपी को महासमुंद से गिरफ्तार कर लाया गया है। एक अन्य आरोपी उत्तम सेन अभी फरार है। आरोपी दिलीप को एसडीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।