पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी के पदों पर दावा अापत्ति

आंगनबाड़ी के पदों पर दावा-अापत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| एकीकृतबाल विकास परियोजना कार्यालय बागबाहरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र खोपली, डूमरडीह, डीहीटेमरी, खुसरूपाली एवं अमेरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्राम शिकारीपाली के लिए सहायिका पद के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का मूल्यांकन समिति द्वारा शासन के पात्रता, मापदंड अनुसार अंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस किसी आवेदक को उनके नाम के सम्मुख दर्शित अंक में आपत्ति हो तो वे अपना दावा-आपत्ति लिखित में साक्ष्य सहित 25 सितंबर तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास बागबाहरा में कार्यालयीन दिवस पर प्रस्तुत कर सकते है।