प्रमाण पत्र निरस्त करने का विरोध
महासमुंद| जिलाप्रशासन द्वारा सोमवार को जारी किए गए एक आदेश में ग्राम मालीडीह के 50 वन अधिकार प्रमाण पत्र धारियों का प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने की सूचना ने उक्त वन अधिकार प्रमाण पत्र धारियों की नींद उड़ा दी है। मामले में ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा के साथ प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने का कारण जानने कलेक्टोरेट पहुंचे थे। ग्रामीणों ने बताया कि विधानसभा में उठाए गए मालीडीह के मामले में 75 लोगों के वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने की बात की थी। मामले में जिला प्रशासन ने 25 लोगों के प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने की बात की थी। शाेष 50 लोगों को दस्तावेज जमा करने और उनका पक्ष जानने के लिए नोटिस दिया गया था किंतु सोमवार को जिला कार्यालय से जारी आदेश में शेष प्रमाण पत्र धारियों के पट्टे भी निरस्त कर दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत समिति और वन समिति के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के जांच के बाद हमें वन अधिकारी प्रमाण पत्र जारी किया गया था।