पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| हाईवेएक बार फिर रक्तरंजित हो गई। मंगलवार की देर शाम पाल ढाबा के पास मोटरसाइिकल सवार दो ग्रामीणों को मारूति कार ने ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही परसवानी गांव के राधेलाल साहू की मौत हो गई। घटना में इसी गांव का राजेश्वर चंद्राकर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। हाईवे 53 में पाल ढाबा के पास हुए इस घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राधेलाल पिता दुकालू साहू अपने साथी राजेश्वर पिता बिशेषर चंद्राकर के साथ होंडा डीलक्स सीजी 04 केए 0364 से गांव की ओर जा रहा था। इसी बीच पीछे से रही मारूति स्विफ्ट सीजी 04 एचके 7116 ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो राधे की मौत घटना की तुरंत बाद ही हो गई थी। राजेश्वर गंभीर रूप से घायल हुआ स्विफ्ट के चालक की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।