पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन्म मृत्यु पंजीयन की बैठक में की गई समीक्षा

जन्म मृत्यु पंजीयन की बैठक में की गई समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरने जनपद पंचायत के सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जन्म-मृत्यु पंजीयन के संबंध में जानकारी ली।

पंजीयन उपरांत प्रमाण पत्र जारी किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब भी वे मैदानी क्षेत्रों के दौरे पर जाए ग्राम पंचायत में जन्म-मृत्यु पंजी का अवलोकन अवश्यक करें। उन्होंने नगरीय निकाय के सीएमओ को कहा कि सोमवार एवं गुरूवार को निजी चिकित्सालयों से संपर्क कर जन्म-मृत्यु पंजीयन की जानकारी एकत्र करें। उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ एवं नगरीय निकाय के सीएमओ को पॉम्पलेट, पोस्टर एवं बेनर के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। एएनएम, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पंजी का मिलान कर ले जिससे कोई बच्चा पंजीयन के लिए छुट जाए। जिले में इस माह पटवारी हल्कावार राजस्व शिविर आयोजित किए जा रहे है। सरायपाली तहसील में 54, बसना में 75, बागबाहरा में 60 एवं महासमुंद में 20 शिविर आयोजित किए गए है। ग्रामीणों को बी-वन, खसरा पढ़ कर सुनाया जा रहा है। शिविर में अविवादित नामांतरण प्रकरण, अविवादित बंटवारा प्रकरणों का निबटारा एवं सीमांकन करने की कार्रवाई की जा रही है।