- Hindi News
- नक्शा अपडेशन में लगेगी पटवारियों की ड्यूटी
नक्शा अपडेशन में लगेगी पटवारियों की ड्यूटी
महासमुंद. कलेक्टरतहसील कार्यालय पिथौरा का आकस्मिक निरीक्षण कर नक्शा अपडेशन की जानकारी ली। उन्होंने रोस्टर के अनुसार पटवारियों की ड्यूटी लगाने को कहा। इस दौरान उन्होंने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर आए ग्रामीणों से सौजन्य मुलाकात कर उनकी दुख तकलीफों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि सहकारी समिति से लिए गए ऋण का भुगतान नहीं हो पाने के कारण उनका धान खरीदी पंजीयन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने तत्काल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी से मोबाईल फोन से बातचीत कर डिफाल्डर किसानों का भी पंजीयन करने के निर्देश दिए।