पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लमकेनी बांध में तैरती मिले फूली हुई तीन लाशें

लमकेनी बांध में तैरती मिले फूली हुई तीन लाशें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . बसना(महासमुंद)

लमकेनी बांध में शनिवार की दोपहर तीन लाशों को तैरते हुए देख लोग हैरत में पड़ गए। लाशों की पहचान बेलडीह पठार गांव के अंतकुमार (40), भीष्मदेव खुटे (30) पिता पदमन खुटे और तामेश्वर मिरी (26) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक अंतकुमार और तामेश्वर मछली मारने के लिए शुक्रवार की शाम बांध गए थे। देर रात तक वापस नहीं आने पर दोनों की खोजबीन शुरू की गई। अंतकुमार के छोटे भाई भीष्मदेव ने भी बांध की ओर रूक किया और वह भी सुबह तक नहीं लौटा। तीनों के नहीं लौटने पर खोजबीन में लगे गांववालों को शनिवार की दोपहर पता चला कि बांध में तीन लाशें तैर रही हैं। तीनों की लाशें फूल गईं थीं, इससे पुलिस ने प्रथम दृष्टया अंदाजा लगाया है कि तीनों की मौत शुक्रवार को ही हो गई थी। सूचना पर मौका पहुंचे पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से लाशें निकलवाई। पंचनामा और शव परीक्षण के बाद तीनों लाशें परिजनों को सौंप दी गई है। पीएम की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण आक्सीजन की कमी से दम घुटना बताया जा रहा है।