विस्थापितों की दशा सुधारने लगेगा कैंप
कलेक्टर ने पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बिजेमाल में विस्थापित ग्राम श्रीरामपुर का दौरा कर वन विस्थापित परिवारों से मिलकर उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि बार नवापारा अभ्यारण्य क्षे़त्र के 127 परिवारों को यहां बसाया गया है। जून 2012 में मुख्यमंत्री द्वारा विस्थापित परिवारों को घर की चॉबी सौंपी गई थी। यह गांव एक आदर्श पुर्नवास गांव के रूप में स्थापित हुआ है। गांव में सर्व सुविधायुक्त पक्के मकान, निस्तारी तालाब, बिजली, सीसी रोड और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही परिवारों के आर्थिक विकास और रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए पांच-पांच एकड़ कृषि भूमि भी प्रदाय की गई है। कलेक्टर ने ग्रामीणों से मिलकर गांव की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम भतकुंडा से श्रीरामपुर पहुंच मार्ग के मरम्मत के निर्देश अधिकारियों को दिए।