सीसी रोड निर्माण के लिए स्वीकृति
महासमुंद.जिला पंचायतके मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएन राठौर ने मुख्यमंत्री समग्र विकास योजनांतर्गत के तहत बसना विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में सीसी रोड निर्माण के लिए कुल नौ कार्यों के लिए 20 लाख 52 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें ग्राम पंचायत गनेकेरा के आश्रित ग्राम नवागांव, ग्राम दुधिपाली में अजय घर से शांतिलाल घर तक, ग्राम बरतियाभांठा में प्रहलाद श्रीकांत घर से धरमसिंह घर तक एवं मंडली से लक्ष्मण घर तक, ग्राम उमरिया में कमल घर से साधूराम घर तक, ग्राम बिछिया सा में परमानंद घर से मछिंदर घर तक और संकीर्तन घर से रंगमंच तक तक सीसी रोड निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह ग्राम बिजराभांठा में पंचायत भवन से डूबकी तालाब तक एवं ग्राम बंसुला के बंसुलाडीपा में विवेकदास घर से प्राथमिक शाला तक सीसी रोड निर्माण कराया जाएगा।