दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मदद
महासमुंद. जिलाप्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन एवं घायल व्यक्ति के लिए सहायता राशि स्वीकृत की है प्राप्त जानकारी के अनुसार गत सितंबर 2012 में महासमुन्द विकासखंड ग्राम खैरभाठा निवासी भुलऊदास भारद्वाज सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। जिस पर उन्हें दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बसना विकासखंड के ग्राम डूमरपाली निवासी अशोक कुमार डड़सेना की मृत्यु दिसंबर 2012 में सड़क दुर्घटना मंेे हो गयी थी जिस पर उनकी प|ी राधिका डड़सेना को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उसी ग्राम के अक्षय कुमार की मृत्यु दिसंबर 2012 में सड़क दुर्घटना में हो गई थी जिस पर उनकी माता ननकी डड़सेना को 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।