- Hindi News
- राकांपा का मुखौटा लगा मैदान में उतरेंगे प्रत्याशी
राकांपा का मुखौटा लगा मैदान में उतरेंगे प्रत्याशी
शहरीसत्ता हथियाने की बेताबी ने राजनीतिक दलों और उनके नुमाइंदों को आरपार की लड़ाई के मूड में ला खड़ा किया है। निर्दलीय की हैसियत विधानसभा के चुनाव में डॉ विमल चोपड़ा ने जिस भारतीय जनता निर्माण मजदूर संघ के बैनर पर चुनावी जीत हासिल की थी, उसी बैनर को अब नगरीय सत्ता के लिए राकांपा का मुखौटा लगाना पड़ रहा है। निर्दलीय विधायक समर्थित नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों ने अपना चुनाव चिन्ह घड़ी बताना शुरू कर दिया है। पंपलेट, बैनर और पोस्टर मतदाताओं तक पहंुचने भी शुरू हो गए हैं, लेकिन विधायक समर्थित प्रत्याशी राकांपा का कहीं भी उल्लेख नहीं कर रहे हैं। वे खुद को भारतीय जनता निर्माण मजदूर संघ का सदस्य बताते हुए वोट की अपील कर रहे हैं।
इधर, कांग्रेस और भाजपा में अभी भी खींचतान मची हुई है। भाजपा ने सभी पदों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं और कांग्रेस अभी भी उलझन में फंसी हुई है। भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा होते ही बगावत तेवर सामने नजर आने लगे हैं। महासमुंद में भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे प्रकाश चंद्राकर ने बगावत का चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने निर्दलीय की हैसियत से मैदान में उतरने की बात कबूली है। इधर, भाजपा की टिकट मिलने के बाद भी प्रत्याशियों के चयन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी राजेश चंद्राकर ने टिकट वापस करने की बात कही है। इस मामले में प्रकाश का कहना है कि राजेश से उनकी पारिवारिक निकटता है इसलिए जब वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं तो राजेश भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान पर होंगे तो आक्षेप लगने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए वे मैदान से हट रहे हैं। वहीं जिले में बसना नगर पंचायत के लिए संपत अग्रवाल को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के बाद कुछेक वर्ग में वहां भी बगावती तेवर उभरने की बात कही जा रही है। इधर, पिथौरा के कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर लगाए जा रहे अनुमान में देवेश निषाद की उम्मीदवारी को बदले जाने की खबर से बगावती बिगुल बजने लगा है। पिथौरा में आम चर्चा का विषय बना हुआ है कि टिकट नहीं मिलने की स्थिति में देवेश निषाद की भूमिका पार्टी के खिलाफ हो सकती है। देखना होगा कि नामांकन वापसी तक चुनावी बिसात पर मोहरों की रूपरेखा क्या होगी।
राजेश ने ठुकराई भाजपा की टिकट
उन्होंनेकहा कि कम समय होने के कारण पृथक से प