कांग्रेस का एक लाख सदस्य का लक्ष्य
महासमुंद |कांग्रेस भवनमें 12 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और रायपुर संभाग के सदस्यता अभियान प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी दिशा-िनर्देश देंगे। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जसबीर सिंह ढिल्लो ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिए जाने पर चर्चा की जाएगी। बैठक सुबह दस बजे से होगी।
पिथौराजाएंगे पर्यवेक्षक
जिलाकांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने पिथौरा के जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। नियुक्त पर्यवेक्षक दाऊलाल चंद्राकर संजय शर्मा 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी निर्वाचित सदस्यों से चर्चा करेंगे।
अनिश्चितकालीनहड़ताल
महासमुंद/सराईपाली(शहर)|प्रदेशपंचायतसचिव संघ के प्रांतीय आह्वान पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के पंचायत सचिवों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जनपद पंचायत में सचिव संघ के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना में बैठे पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी किए गए आंदोलन के दौरान शासन ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था किंतु अब तक मांगे पूरी नहीं हुई इसी तरह सराईपाली में भी पंचायत सचिव अपने पांच सूत्रीय मांगों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संघ के चक्रधर साहू ने बताया कि प्रदेश पंचायत संचिव संघ के आदेशानुसार वेतन विसंगति को दूर करते हुए निजी खाते से वेतन भुगतान करने, पंचायत विभाग के रिक्त पद पर करारोपण एवं सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी के पद को यथावत रखते हुए सचिवों को उक्त पद पर शत् प्रतिशत पदोन्नति देने की मांग शामिल हैं।
बैठककल
सराईपाली|छत्तीसगढ़ तृतीयवर्ग कर्मचारी संघ की बैठक 13 फरवरी को स्थानीय बीआरसी कार्यालय मे 3 बजे रखी गई है। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हृदयलाल साहू करेंगे, बैठक मे वार्षिक सदस्यता, जिला शाखा अध्यक्ष का निर्वाचन, गणवेश क्रय संबंधी बातों पर चर्चा होगी।
सदस्यता के संबंध में अध्यक्ष भोजराज पटेल, सचिव रविशंकर आचार्य, कोषाध्यक्ष चंद्रसाय मांझी, उपाध्यक्ष गाड़ासाय साहू ने संपर्क किया जा सकता है। बैठक में उपस्थित रहने के लिए संघ के सदस्यों से उपस्थित होने की अपील भी की गई है।