ठं़डी हवाओं से मौसम में फिर हुआ बदलाव
ओडिशाके समुद्री तट में बने प्रतिचक्रवात के चलते उत्तरी और दक्षिणी हवाओं के मिलने का असर जिले में भी देखा जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही चल रही तेज ठंडी हवाओं से लोग गर्म कपड़ों में दिखे। बादल छाए रहने से तापमान करीब 27 डिग्री के आसपास रहा किंतु तेज हवाओं के कारण ठंडकता का अहसास होता रहा। रबी में ली जा रही फसल को इस बदली से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। अधिकांश किसान धान की फसल ले रहे हैं। कोडार कमांड और केशवा जलाशय से धान के लिए पानी दिया जा रहा है। बदली की चलते और समुद्री हलचल से बारिश होने की स्थिति में धान की फसलों को फायदा ही मिलेगा। लगातार नमीयुक्त बादल छाए रहने से आम के बौर को खासा नुकसान पहुंचने का अनुमान कृषि वैज्ञानिक बता रहे हैं।