- Hindi News
- जनपद सदस्यों के अज्ञातवास से भाजपा कांग्रेस के होश उड़े
जनपद सदस्यों के अज्ञातवास से भाजपा-कांग्रेस के होश उड़े
जनपदपंचायत महासमुंद के अंतर्गत अधिकांश निर्वाचित जनपद सदस्यों के अज्ञातवास पर चले के कारण भाजपा और कांग्रेस के हाथ पैर फूल गए हैं। दोनों पार्टियों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तय करने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, किंतु धरमदास महिलांग के साथ 16 से अधिक सदस्यों के अज्ञातवास में चले जाने की खबर के बाद दोनों पार्टियां सकते में गई हैं। यहां पार्टियों से ज्यादा व्यक्ति विशेष के लिए लोग काम कर रहे हैं।
आलम यह है कि भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष को निर्वाचित जनपद सदस्यों के लिए यह फरमान जारी करना पड़ रहा है कि वे हर हाल में 12 फरवरी तक पार्टी कार्यालय से तत्काल संपर्क करें और पार्टी निर्देशों और कार्यक्रम के अनुसार कार्य करें। विडंबना है कि मंडल अध्यक्ष द्वारा भाजपा समर्थित दस सदस्यों के निर्वाचित होने का दावा किया जा रहा है, किंतु मुश्किल से पांच लोगों से ही उनका संपर्क स्थापित हो पाया है। अन्य सदस्यों का मोबाइल नहीं लगने की बात सामने रही है। भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभी तक किसी भी भाजपा समर्थित निर्वाचित जनपद सदस्य ने भाजपा कार्यालय की ओर देखना तक पसंद नहीं किया है। यही कारण है कि किसी भी सदस्य ने चुनाव जीतने के बाद पार्टी दफ्तर में दस्तक देना उचित नहीं समझा। महिलांग द्वारा 16 सदस्यों के साथ अज्ञातवास में चले जाने के बाद संभवत: दोनों पार्टियां अब यह मानकर चल रही हैं कि एक दो वोट इधर-उधर हो जाएं तो उन्हें (महिलांग को) पछाड़ पाना मुश्किल होगा। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिलोचन पटेल को जनपद चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है और वे 12 फरवरी को शाम पांच बजे जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों से मुलाकात कर चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही रणनीति बनाएंगे,लेकिन सदस्यों के अज्ञातवास पर चले जाने के कारण गिनती के ही सदस्य उपस्थित होंगे यह माना जा रहा है।
जनपद के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 13 फरवरी को होना है। जनपद का प्रथम सम्मिलन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हंै।
जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन कल
जिला पंचायत का सम्मिलन 16 को
जिलापंचायत महासमुंद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन 16 फरवरी को होगा। उपसंचालक पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का सम्मिलन जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के लिए अपर कलेक्टर ओंकार यदु को पीठासीन अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी केके बेहार को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया गया है कि जिला पंचायत के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को डाक के माध्यम से निर्वाचन हेतु सूचना भेजी गई है।
जिपं के सदस्यों के भी अज्ञातवास में जाने की चर्चा
जिलापंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने 16 फरवरी को सम्मिलन होगा। 15 सदस्य वाले जिला पंचायत में चुनाव की स्थिति आने पर जीत के लिए आठ वोट चाहिए। नजाकत भांपते हुए एक सदस्य ने सात सदस्यों को अपने पक्ष में कर अज्ञातवास पर चले जाने की चर्चा ने भाजपा संगठन को मुसीबत में डाल दिया है। हालांकि अभी पार्टी ने अधिकृत तौर पर किसी का नाम जाहिर नहीं किया है। जिला पंचायत में दस भाजपा समर्थित, कांग्रेस चार एक अन्य सदस्य चुनाव जीत कर आए हैं। गैरदलीय आधार पर हुए चुनाव के बाद सियासी पारा सरगर्म हो गया है और अपने चहेतों को पद पर बिठाने की लामबंदी शुरू है।
कांग्रेस ने अब तक जारी नहीं किए हैं दिशा-निर्देश
कांग्रेसने बैठक तो दूर अभी तक कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया है। यही माना जा रहा है कि विनोद चंद्राकर को कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाया जाएगा। हालांकि कांग्रेस खेमे का दावा है कि कांग्रेस से समर्थित 18 सदस्य चुनकर आए हैं। इसमें से अधिकांश महिलांग के साथ अज्ञातवास पर जाने के कारण संभवत: कांग्रेस खेमे में उत्साह नहीं है और थक हारकर बैठने की ही मुद्रा मेें प्रत्याशी और अन्य कार्यकर्ता नजर रहे हैं। जनपद पंचायत में 25 सदस्य हैं और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन की स्थिति आने पर जीत के लिए 13 वोट चाहिए। चर्चा है कि इसी हिसाब से रणनीति तय करते हुए चुनाव के बाद से ही महिलांग ने लोगों को अपने पक्ष में करना शुरू कर दिया था। जब तक दूसरे दावेदार संभलते तब तक वे सभी अज्ञातवास में जा चुके थे।