- Hindi News
- बैतारी के छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
बैतारी के छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
शाप्राशाला बैतारी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच भागीरथी साहू एवं भूतपूर्व सरपंच निर्मला मुन्ना थे।
इस सांस्कृतिक संध्या में संकुल केन्द्र चट्टीगिरोला के सभी विद्यालयों से कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। साथ ही संकुल समन्यवक हीरालाल दास के कुशल मार्गदर्शन में संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। इसमें विद्यार्थियों द्वारा शिक्षाप्रद एकांकी एवं वृक्षारोपण, मोबाइल का उपयोग आदि प्रस्तुत किए गए। शाला सत्र् 2013-14 में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य ललित साहू, भुवनेश्वर विशाल, शोभाराम ताण्डी, सीता बाल्मिक प्रधान, विनोद सेठ, जगतराम सेठ, पदमन कुमार, जयंती चाैहान, प्रमोद सेठ, सुदर्शन भोई, भीष्मलाल साहू, चतुर्भुज साहू, मुकेश साहू आदि की कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधान पाठक खेमराज पटेल ने किया।
कॉलेज के वार्षिकोत्सव में उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
महासमुंद.जयहिन्द महाविद्यालय महासमुंद के सभागार में वार्षिक उत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रखा गया जिसमे विशेष अतिथि के रूप में चंदू लाल साहू सांसद महासमुंद लोकसभा, डॉ. विमल चोपड़ा विधायक महासमुंद तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युलेन्द्र कुमार राजपूत सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित थे।
सालाना जलसा