पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालाब के गहरीकरण से मिलेगा लाभ

तालाब के गहरीकरण से मिलेगा लाभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नयापाराक्षेत्र वार्ड क्रमांक 6 दलदली मार्ग पर स्थित तालाब गहरीकरण के लिए भूमिपूजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डाॅ विमल चोपड़ा, अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, विशेष अतिथि नगर पालिका के उपाध्यक्ष कौशल्या बंसल, महिला महासभा अध्यक्ष उत्तरा प्रहरे एवं वार्ड पार्षद अरविंद प्रहरे पार्षदगण महेंद्र जैन, देवीचंद राठी, राजू चंद्राकर, मीना वर्मा, लक्ष्मी परदेशी साहू, खिलावन चंद्राकर, गोलू मदनकार, दिनेश बेहरा, राकेश पटवा, दुर्गेश्वरी चंद्राकर, दशोदा धुर्वे, डमरूधर मांझी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

विधायक डाॅ विमल चोपड़ा ने उपस्थित वार्ड वासियों से कहा कम से कम पैसे में नगर का विकास कैसे हो इसके लिए लगे हुये है और ये हमारी चिंता भी है। भाई पवन पटेल और उनकी टीम जो काम कर ही है नगर पालिका में वो बहुत ही तारीफ के काबिल है। नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल ने कहा कि चुनाव के समय हमने इस तालाब को गहरा कराने का वादा किया था। सभी पार्षद जागरूक है और सभी नगर का विकास चाहते है, इसमें नगर पालिका के सभी पार्षद सदस्यों का भी सहयोग है। कार्यक्रम का संचालन लोक निर्माण विभाग के सभापति महेन्द्र जैन ने किया

नयापारा क्षेत्र में तालाब का गहरीकरण शुरू करने से पहले पूजा-अर्चना की गई।