- Hindi News
- एकजुटता से ही संभव होगा समाज का संपूर्ण विकास
एकजुटता से ही संभव होगा समाज का संपूर्ण विकास
महासमुंद |ग्राम बटंगजिला दुर्ग के पटेल भवन में नवनिर्मित मंदिर में मां शांकम्भरी देवी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल का पटेल समाज के द्वारा सम्मान समारोह रखा गया। पटेल ने अपने संबोधित करते हुये कहा कि संगठन मे शक्ति है समाज के सभी वर्ग जब एक साथ चलेंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा हम सभी को एक जुटता का परिचय देना होगा।इसी परिक्षेप में समाज के लोगो ने नपाध्यक्ष पवन पटेल को साल श्री फल भेंट कर सम्मान किया कार्यक्रम को राजेन्द्र नायक प्रदेशाध्यक्ष कोसरिया मरार समाज किरण पवन पटेल ने भी सबोधित किया। इस दौरान सुनील पटेल, देवप्रसाद पटेल मौजूद थे।