पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान की चोरी करते 5 आरोपी हुए गिरफ्तार

धान की चोरी करते 5 आरोपी हुए गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय से लगे गांव बिरकोनी में मंगलवार की रात 1 बजे के आसपास धान चुराते हुए पांच लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा। पकड़े गए सभी आरोपी गांव के ही है।

मिली जानकारी के अनुसार परमेश्वर चंद्राकर, घनश्याम साहू, नारद साहू, पुष्कर निषाद, विष्णु निषाद पांचों मिलकर खरीदी केंद्र से 40-40 किलो के 9 बोरे मोटे धान को चुराकर ले जा रहे थे। तभी खरीदी केंद्र में नियुक्त चौकीदार शुक्ला निषाद ने देख लिया तथा आसपास के लोगों को सूचना देकर बुलाया तथा उनके सहयोग से पांचों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया। खरीदी केंद्र के प्रभारी उत्तम कुमार यादव तो जानकारी मिलते ही उसने पुलिस को इसी सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 379 सहपठित धारा 34 भारतीय दंड संहिता का अपराध पंजीबद्ध िकया है। पकड़े गए धान की कीमत 4896 रुपए आंकी गई है। प्रभारी ने पूरे केंद्र का निरीक्षण करने पर 10 कट्टा धान की कमी पाई गई जिसे पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया है।