पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सराईपाली को पूर्ण साक्षर बनाने किया जाएगा प्रयास

सराईपाली को पूर्ण साक्षर बनाने किया जाएगा प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . सराईपाली(शहर)

अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं साक्षरता सप्ताह के अवसर पर बस स्टैंड सराईपाली स्थित नगर पालिका सभा कक्ष में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित विकासखंड लोक शिक्षा केंद्र समिति द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन बीआरपी ललित साहू ने किया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद सरला कोसरिया, अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष धनेश नायक, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा बिपिन उपोवेजा, जनपद सदस्य हीरालाल साहू, नेपाल बिसी, दुबराज प्रधान उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जिला से सहायक जिला परियोजना अधिकारी रेखराज शर्मा जिला लोक शिक्षा समिति महासमुंद, जिला कार्यक्रम समन्वयक यादव जिला लोक शिक्षा समिति महासमंुद उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। तत्पश्चात विकासखंड योजना अधिकारी ताराचंद नायक द्वारा प्रतिवेदन वाचन किया गया। बीआरसीसी पीके ग्वाल ने साक्षरता संबंधी कार्ययोजना के बारे में बताया साथ ही इस कार्यक्रम में महिलाओं के उपस्थिति को सराहनीय बताया गया। जिला सहायक परियोेजना अधिकारी रेखराज शर्मा ने सराईपाली के ग्राम पंचायतवार साक्षरता दर के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त किया। वर्ष 2015 में पूर्ण साक्षर विकासखंड बनाने का आशा व्यक्त किया है। कार्यक्रम का समापन विकासखंड परियोजना अधिकारी ताराचंद नायक द्वारा आभार प्रकट कर किया गया।