पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने शिविर में बताई समस्याएं

ग्रामीणों ने शिविर में बताई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद. शुक्रवारको जिले के बसना विकासखंड के ओड़िशा के सीमावर्ती ग्राम अंकोरी में यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 391 प्रकरणों में से 381 का मौके पर ही निराकरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 116 आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 95 युवाओं का पंजीयन, नवीनीकरण एवं उच्च शैक्षणिक योग्यता दर्ज की गई। शिविर अंचल के ग्रामीणों के लिए सौगातों से भरा रहा। कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को अनुदान पर पौध संरक्षण यंत्र वितरित किए गए। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 280 पशुओं का गलघोटू से बचने टीकाकरण किया गया साथ 96 पशुओं का एकटंगिया बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को सब्जी मिनी कीट एवं निःशुल्क फलदार पौधे वितरित किए गए। अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा इसका लाभ उठाने की अपील की गई।