- Hindi News
- रूद्री से 25 सितंबर को निकलेगी शहीद नमन यात्रा
रूद्री से 25 सितंबर को निकलेगी शहीद नमन यात्रा
बागबाहरा. खल्लारीविधायक चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व में छग के बड़े जंगल सत्याग्रह आंदोलन को इतिहास में उचित स्थान दिलाने बैठक लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में नुवापाड़ा उड़ीसा विधायक बसंत पंडा, पूर्व जिप अध्यक्ष नुवापाड़ा खामसिंग मांझी, भाजपा जिलाध्यक्ष नुवापाड़ा अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त आंदोलन एवं सत्याग्राहियों को इतिहास में उचित स्थान एवं सम्मान दिलाने खल्लारी विधायक चुन्नीलाल साहू एवं नुवापाड़ा विधायक बसंत पंडा के मार्गदर्शन में आंदोलन का प्रथम स्थान रूद्री, नवागांव धमतरी में 25 सितंबर को शहीद तर्पण एवं 30 सितंबर को गांधी ग्राम तमोरा में शहीद नमन यात्रा निकालकर आंदोलन के अंतिम स्थल तत्कालीन मध्यप्रांत महासमुंद जिला के सलिहागढ़ वर्तमान खरियार रोड उड़ीसा में सत्याग्राहियों एवं शहीदों की स्मृति में क्रांति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिए गए हैं।